भोरे: भोरे थाने में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शस्त्रों के भौतिक सत्यापन उपरांत 7 आर्म्स को पुलिस ने किया सीज
आगामी लोकसभा चुनाव के ममद्देनजर भोरे थाने में बुधवार को शस्त्रों के भौतिक सत्यापन उपरांत पुलिस ने 7 आर्म्स को सीज कर लिया। लोकसभा चुनाव की तैयारीयों को लेकर पुलिस द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में लाइसेंस धारीयों के आर्म्स का सत्यापन करने के बाद उनको डिपॉजिट करने की कार्रवाही जारी है। साथ ही पुलिस निरोधात्मक कार्रवाई करने में भी जुटी हुई है।