भोरे: भोरे थाना अंतर्गत SHO के नेतृत्व में CRPF बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च, शराब के विरुद्ध की गई छापेमारी
भोरे थाना अंतर्गत गुरुवार की संध्या आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहो, बाजारों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी भी की गई। फ्लैग मार्च के दौरान चुनाव में विधि व्यवस्था बनाकर शांति बहाल रखने की अपील की गई।