बिहार: बिहार शरीफ के रहने बाले विनोद कुमार ने बनाया भोजपुरी फ़िल्म यमदूत ,21 जून को टाउन हॉल में ट्रेलर होगा लांच
Bihar, Nalanda | Jun 15, 2026 नालंदा जिले के बिहार शरीफ के रहने बाले विनोद कुमार ने भोजपुरी फ़िल्म यमदूत का निर्माण किया है। फ़िल्म का ट्रेलर 21 जून को बिहार शरीफ के टाउन हॉल में लांच किया जाएगा। सोमवार की दोपहर 2 बजे विनोद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की पहली बार वो फ़िल्म का निर्माण किये है इस फ़िल्म की शूटिंग मुम्वाई और झारखंड में कराया गया है। यह फ़िल्म 4 साल में बनकर तैयार हुई है।