सदर: वाराणसी में पटाखा विस्फोट हादसे में झुलसी चांदनी बेगम की मौत
Sadar, Varanasi | Oct 23, 2026 वाराणसी के पैगंबरपुर इलाके में 15 अक्टूबर को हुए पटाखा विस्फोट में झुलसी चांदनी बेगम की मौत। इलाज के दौरान चोरी-छिपे निजी नर्सिंग होम भी ले जाने का पता चला। गंभीर रूप से घायल उनका 12 वर्षीय बेटा अभी अस्पताल में है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।