बड़ौत: बिनौली निवासी वारंटी आरोपी को अदालत के आदेश की अवहेलना के मामले में गिरफ्तार किया गया, अदालत में किया गया पेश
Baraut, Bagpat | Jul 4, 2025 अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में बिनौली थाना पुलिस ने 1 वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। बागपत पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बताया कि आरोपी बालेंद्र पुत्र महावीर काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिसके अदालत से वारंट जारी हुए थे। जिसको बिनौली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।