बड़ौत: मुरथल से बर्थडे पार्टी कर लौट रहे बागपत के 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 1 साथी घायल
Baraut, Bagpat | Jul 4, 2025 सोनीपत के मुरथल से बर्थडे पार्टी कर लौटते समय एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे 3 दोस्तों प्रिंस आदित्य और सचिन की मौत हो गई जबकि विशाल घायल हो गया। दुर्घटना दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिवारों में कोहराम मचा है। बिनौली निवासी प्रिंस, आदित्य, विशाल, सिरसली निवासी सचिन दोस्त थे।