बड़ौत: दोघट में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ आने से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति को लाइनमैनों ने पेड़ कटवाकर किया सुचारू
Baraut, Bagpat | Jul 3, 2025 दोघट कस्बे में करीब 12 बजे दोघट बिजलीघर के जेई रवि रंजन ने बताया कि कस्बे में टीकरी रॉड पर हाईटेशन लाइन में पेड़ मिले हुए थे। जिन्हें हटाने के लिए बिजलीघर से दो घंटे का शटडाउन लेकर हाईटेशन लाइन से मिले पेड़ कटवाकर लाइन से अलग किया गया। जिसके बाद हाईटेशन लाइन दुरुस्त हो पाई। विद्युत आपूर्ति होने के कारण कस्बा वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।