बड़ौत: बिनौली थाना पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोन को CEIR PORTAL के माध्यम से खोजकर मोबाइल स्वामियों को किया सुपुर्द
Baraut, Bagpat | Jul 4, 2025 बिनौली पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि थाने पर मोबाइल फोन के गुम होने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों के आधार पर कार्यवाही की गई। बिनौली पुलिस द्वारा 5 मोबाइल फोन को CIER पोर्टल के माध्यम से खोज कर उसके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामियों ने थाना पुलिस का आभार प्रकट करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की।