बड़ौत: गांगनौली में जामुन के पेड़ से गिरकर एक महिला की हुई मौत, 2 लोग हुए घायल
Baraut, Bagpat | Jul 4, 2025 गांगनौली गांव निवासी रहमान की पत्नी साहिरा पड़ोस की 4 महिलाओं के साथ गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे खेत में जामुन के पेड़ पर चढ़कर बच्चों के लिए जामुन तोड़ रही थी। जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ की डाली टूट गई, जिससे वह जमीन पर गिर गई। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया।