शिवपुरी नगर: दतिया पुलिस की सुस्ती से शिवपुरी की पीड़िता भड़की, आरोपियों पर रसूख के चलते कार्रवाई न करने का आरोप
शिवपुरी शहर की गणेश कॉलोनी निवासी एक महिला अपने पति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर न्याय की आस में अधिकारियों के चक्कर काट रही है। मंगलवार को दोपहर 2 बजे पीड़िता अपनी सास और परिजनों के साथ शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।