अनूपपुर: फर्जी विश्वविद्यालयों से बचें विद्यार्थी, मान्यता जांचे बिना प्रवेश लिया तो भविष्य संकट में पड़ सकता है
उच्च शिक्षा विभाग और यूजीसी ने विद्यार्थियों को फर्जी विश्वविद्यालयों एवं अवैध शिक्षण संस्थानों से सावधान रहने की सलाह दी है। छात्रों और अभिभावकों से कहा गया है कि प्रवेश से पहले संस्थान की मान्यता जरूर जांचें, क्योंकि अमान्य संस्थानों की डिग्रियां शिक्षा और रोजगार के लिए मान्य नहीं होंगी।