श्योपुर: कोतवाली पुलिस ने शातिर बाइक चोर गिरोह के सदस्य को पकड़ा, नब्बन मार्केट से चोरी हुई बाइक भी बरामद
श्योपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को शाम 4 बजे नब्बन मार्केट बंजारा डेम के पास से हुई बाइक चोरी के प्रकरण में सफलता प्राप्त करते हुए अंतर्राज्जीय बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने चोरी गई बाइक को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व से ही राजस्थान में करीब 10 प्रकरण पंजीबद्ध है