श्योपुर: बैंक से निकले व्यापारी के फोटोकॉपी दुकान पर रखे पैसे चोरी, पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाल रही है
श्योपुर। शहर के शिवपुरी रोड़ पर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे एक व्यापारी बैंक पैसे निकालकर फोटो कॉपी कराने के लिए पहंुचा ही था कि तभी उसके पैसो से भरी थैली को अज्ञात चोर चुराकर ले गया। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज विवेचना शुरू कर दी हैं, जिसके बाद पुलिस इलाके में सीसीटीवी खंगाल रही है।