श्योपुर: पहल किट वितरण कर मनाया विश्व जनसंख्या दिवस, ग्राम दयालपुरा में सास-बहू सम्मेलन आयोजित
श्योपुर। विश्व जनसंख्या दिवस अवसर पर ग्राम दयालपुरा की ऑंगनवाडी केन्द्र पर सास-बहु सम्मेलन का आयोजन करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेएस राजपूत द्वारा विवाहित दम्पत्तियों को पहल किट का वितरण किया गया। इस अवसर स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी आर.बी.शाक्य, डीसीएम अमित श्रीवास, बीसीएम नीतू तोमर, सीएचओ उमा यादव सहित एएनएम, आशा सुपरवाईजर आदि मौजूद रहे