श्योपुर: चम्बल नहर टूटने से पीड़ित किसानों को मुआवजा दे सरकार- मूंडला, किसानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
श्योपुर। जिला कलेक्टे्रट पर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे किसानो ने प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को सौंपा हैं जिसमें मांग की गई कि बीते दिनो बगवाडा-टर्रामाफी के बीच नहर टूटने से खेतो और घरो में घुसे पानी से हुए नुकसान की सरकार जल्द से जल्द भरपाई करें।