भभुआ: भभुआ नगर परिषद के परिसर में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, निकली शोभायात्रा
Bhabua, Kaimur | Apr 19, 2026 भभुआ नगर परिषद के परिसर में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा निकाली गई। रविवार को 5:30 बजे कार्यक्रम के आयोजनकर्ता विनोद तिवारी ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।