छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर खानपान बेचने को लेकर वेंडरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। प्लेटफॉर्म नंबर-1 से शुरू हुआ विवाद प्लेटफॉर्म नंबर-2 तक पहुंच गया। इस दौरान लात-घूंसे चले और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त प्लेटफॉर्म पर पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस खड़ी थी।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन वेंडरों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। #trandingchallenge #khabardinbhar #bihar #NewsUpdate #durgapuja #cjp #CJPprotest