महाराजगंज: सोहगीबरवा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे से सामुदायिक दुकान का निर्माण रुका, प्रधान ने SP से कार्रवाई की मांग की
बुधवार दोपहर 2:00 बजे सोहगी बरवा में ग्राम सभा की सरकारी भूमि गाटा संख्या 870 मि० पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने बुधवार को ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित शिकायत की है। शिकायत में बताया गया कि उक्त भूमि पर ग्राम पंचायत द्वारा पांच सामुदायिक दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव पारित है। भूमि प्रबंधन समिति की संस्तुति के बाद त