महोबा: बागौल गांव में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती
Mahoba, Mahoba | Jun 10, 2026 बागौल गांव में 40 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की पहचान अमन कुमारी पत्नी जाहर सिंह के रूप में हुई है। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार समय रहते इलाज मिलने से महिला की हालत में सुधार है और वह अब खतरे से बाहर है।