आमेर: आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध मदिरा पर कार्रवाई, ट्रक में गुप्त केबिन से मिली अवैध शराब गुजरात में सप्लाई के लिए थी
Amber, Jaipur | May 13, 2026 13 मई दिन बुधवार शाम 6:00 बजे अवकारी नमिता मेहता के निर्देश में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत एक्शन मोड में प्रदेश में अब शराब तस्करी पर कार्रवाई की जारी है जिसके तहत उदयपुर हनुमानगढ़ जिले में भारी मात्रा में भारत निर्मित विदेशी मदिरा ट्रैकों से जप्त की गई है ।हनुमानगढ़ में अनुमानित 90 लाख एवं उदयपुर में 35 लाख की लागत की सप्लाई की जानी थी