पिपरई: न्यायालय के आदेश के बाद भी मक्तनखेड़ी का किसान परेशान, दबंगों पर धमकी देने का आरोप
पिपरई थाना क्षेत्र में मक्तनखेड़ी के किसान ने दबंगों पर जमीन कब्जाने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान हल्कूराम अहिरवार ने बुधवार को शाम लगभग चार बजे बताया कि न्यायालय के आदेश और सीमांकन के बावजूद उसे सीगोन गांव में अपनी ही जमीन पर खेती नहीं करने दी जा रही।