मंझनपुर: कौशाम्बी में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या की आशंका, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी 26 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र लल्लू बैक्हो लोडर (जेसीबी) चलाकर स्वजन का भरण-पोषण करता था। राकेश के बहनोई वीरेंद्र का कहना है कि वह गांव के पास ही बैंकहो लोडर से मिट्टी समतल कर रहा था। इसके बाद साथ करने वाले अन्य लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।