धनौरा: मंडी धनौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राम भरोसे चल रहा है, मरीज परेशान, वीडियो हुआ वायरल
मंडी धनौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार को अव्यवस्था का आलम रहा। सुबह करीब 10:45 बजे तक अस्पताल में न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही ओपीडी पर्चा काउंटर पर कोई कर्मचारी। दूर-दराज से आए मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। अस्पताल परिसर में डॉक्टरों के कक्ष खाली पड़े थे, जहां मरीज उनकी कुर्सियों पर बैठे नजर आए। पर्चा काउंटर पर भी कोई कर्मचारी नहीं था।