रामपुर: पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने अमर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी
Rampur, Rampur | Oct 21, 2025 मंगलवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने पुलिस लाइन में अमर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। अपर पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ उन्होंने प्रतीकात्मक शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।