सासनी: विद्यापीठ इंटर कॉलेज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के प्रति किया गया जागरूक
Sasni, Hathras | Apr 17, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के विद्यापीठ इंटर कॉलेज मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अलीगढ़ से आए मुख्य अतिथि इंजीनियर के.सी.शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं को मातृशक्ति व नारी सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। रानी लक्ष्मी बाई के जीवन परिचय पर चर्चा की गई।