हज़ारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने सरकार पर बोला हमला, कहा- युवाओं का भविष्य अंधकारमय
हजारीबाग में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पर बवाल बढ़ता जा रहा है। सांसद Manish Jaiswal ने 159 संदिग्धों की गिरफ्तारी को सिस्टम की बड़ी नाकामी बताते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य अंधेरे में है और पूरी प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। छात्र संगठनों ने भी जवाबदेही की मांग तेज कर दी है।