कासगंज: कोतवाली ढोलना पुलिस ने इलाके की सुरक्षा को लेकर ढोलना कस्बे में किया फ्लैग मार्च
रविवार की शाम 6 बजे कोतवाली ढोलना के प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ढोलना कस्बे में फ्लैग मार्च किया। और इलाके की सुरक्षा का जायजा लिया। वहीं फ्लैग मार्च के दौरान ढोलना थाना प्रभारी ने कस्बे के लोगों से बातचीत की और सभी लोगों को सुरक्षा का विश्वास दिलाया।