टीकमगढ़: टीकमगढ़: किसान की संदिग्ध मौत, ₹11 लाख के लेन-देन में हत्या की आशंका
टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के वड़ागांव खुर्द गांव में 55 वर्षीय किसान मोहन यादव की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई, सोमवार सुबह उनका शव घर में मृत अवस्था में मिला जिससे गांव मे हड़कंप मच गया मृतक के बड़े भाई रामेश्वर यादव ने गांव के ही रामचरण नापित हरचरण और राजकुमार पर हत्या का आरोप लगाया है फिलहाल, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे सामने आ सकेगी।