हरदा: शहर के होटल मानसरोवर के पास मजिस्ट्रेट चेकिंग में वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई
Harda, Harda | Aug 22, 2026 हरदा में आज 22 अगस्त शाम 6 :30 बजे इंदौर रोड स्थित होटल मानसरोवर के पास मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान जिन वाहन चालकों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं मिले, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। वहीं, बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके से जब्त किया।