दातागंज: तिलिया खाता गांव में दावत खाकर लौट रहे युवक को एक युवक ने लाठी-डंडा मारकर किया घायल
बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के तिलिया खाता गांव का रहने वाला 35 वर्षीय सेवाराम दावत खाकर घर लौट रहे थे, तभी गांव का एक युवक गाली गलौच करने लगा, जब सेवाराम ने गाली गलौच का विरोध किया तो उसे लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। घायल की पत्नी मायादेवी ने मारपीट करने वाले के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल का उझानी सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है।