चूरू: वार्ड 42 में टेम्पू ड्राइवर पर हमले के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
Churu, Churu | Sep 3, 2026 चूरू शहर के वार्ड नंबर 42 में टेम्पू चालकों के साथ होहल्ला कर मारपीट पर उतारू हुए एक युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस से गुरुवार शाम 7 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार युवक समझाइश के बावजूद शांत नहीं हुआ और आवेश में आकर मरने-मारने पर उतारू हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उसे काबू कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की।