सकलडीहा: भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास डीसीएम की चपेट में आने से विवाहिता की हुई मौत
सकलडीहा थाना क्षेत्र के भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार सुबह डीसीएम की चपेट में आने से 36 वर्षीय अंजू देवी की मौत हो गई। वह भाई अभिषेक के साथ बाइक से जा रही थीं। क्रॉसिंग पार करते समय हादसा हुआ और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वाहन कब्जे में लिया। परिजनों में कोहराम, तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी है।