सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ कस्बे में ई-रिक्शा चालक ने महिला से की छेड़छाड़, कानों की कुंडल छीने, जान बचाने को महिला रिक्शे से कूदी
कस्बे की एक महिला ई रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रही थी। ई रिक्शा चालक ई-रिक्शा को सुनसान जगह पर ले गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा उसने विरोध किया तो उसके कानों के कुंडल छीन लिए और रिक्शा भगा दिया, अपनी जान बचाने को वह चलते ई रिक्शा से कूद गई। वहीं मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा ई रिक्शा चालक को पकड़ लिया। महिला ने थाने में तहरीर देकर कड़ी कार्यवाही की मांग की