इटावा: सदर क्षेत्र में अधिवक्ता ने सांसद निधि के विकास कार्यों पर उठाए सवाल, सांसद आवास पर धरना देने की कही बात
Etawah, Etawah | Jul 25, 2026 आज समाजसेवी एवं अधिवक्ता विकास रावत ने पक्का बाग स्थित अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए सांसद निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर कई सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि सांसद निधि से होने वाले कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है,और सांसद निधि से कराए गए कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।