प्रतापगढ़: शीतला माता मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न
कस्बे में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में आयोजित चार दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। महोत्सव में कस्बे सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। महोत्सव के दौरान शीतला माता की प्रतिमा की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा एवं मंदिर शिखर पर कलश स्थापन