कुटुंबा: कुटुंबा पुलिस ने चोरी मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कुटुंबा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के मामले में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार की रात थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में सिमरी खुर्द गांव में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इंद्रजीत पासवान उर्फ ओझा पासवान के रूप में हुई है, जो थाना कांड संख्या 60/26 में वांछित था।