मुगलसराय: मुगलसराय में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
मुगलसराय क्षेत्र के पार्सल गेट स्थित जीटी रोड किनारे रविवार शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने सड़क किनारे एक दुकान के सामने युवक को मुंह के बल पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। रविवार शाम करीब 07 बजे कस्बा इंचार्ज विजय राज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।