आंवला: आंवला में स्मार्ट मीटर पर विद्युत विभाग और व्यापारियों की बैठक, व्यापारियों ने समस्याएँ उठाईं, कुछ बिंदुओं पर सहमति नहीं बनी
आंवला में मंगलवार को दोपहर एक बजे विद्युत विभाग के 132 केवी कार्यालय पर व्यापार मंडल के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एक्सईएन दुर्गेश कुमार, एसडीओ कामेश कुमार और जेई मनोज कुमार यादव ने स्मार्ट मीटर के विषय में जानकारी दी और उपभोक्ताओं को होने वाले लाभों पर चर्चा की।