ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान छिटपुट हंगामा, थानाध्यक्ष ने दुकानदार को धक्का देकर हटाया, मामला गर्माया
ब्रह्मपुर में पिछले दो दिनों से चल रही अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शुक्रवार की सुबह 11 बजे उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक अतिक्रमणकारी दुकानदार ने कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की। प्रशासन की टीम जैसे ही अतिक्रमण हटाने में जुटी, दुकानदार ने विरोध करते हुए माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।