पूरनपुर: सुआवोझ में दहेज हत्या के आरोप में चार लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पिता ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली पूरनपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव चिड़ैयादाह निवासी ओमकार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होने अपनी पुत्री संतोष कुमारी का विवाह फरवरी 2026 में