रांची प्रेस क्लब में रविवार दोपहर करीब 12 बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर काफी संख्या में पत्रकार मौजूद हैं। रांची प्रेस क्लब ने होली मिलन समारोह में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए, ठुमके लगाए और रंगों के साथ खुशियाँ मनाईं। पत्रकारों ने परिवार के साथ हिस्सा लिया और उत्सव को यादगार बनाया।