कर्वी: डीएम और एसपी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में भदई अमावस्या मेला की तैयारी के संबंध में बैठक संपन्न
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में भदई अमावस्या मेला की तैयारी के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि हिंदू पंचांग के अनुसार 23 अगस्त 2025 को भादो मास की अमावस्या पड़ रही है जो मेला 21 अगस्त 2025 से 24 अगस्त 2025 के मध्य संपन्न होगा