कर्वी: सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत खोह गांव में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आज मंगलवार की सुबह 11बजे खोह गांव मे तिरंगा यात्रा निकाली गई है। जो गांव मे भ्रमण करने के बाद पुलिस लाइन के पास समापन किया गया है, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के लिए देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।