कर्वी: रामनगर के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला एनम की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
रामनगर के पास सड़क दुर्घटना में बीती 29 जुलाई को घायल हुई 35 वर्षीया महिला स्वास्थ्य कर्मी की बीते सोमवार को मौत हो गई। मृतका मऊ CHC से ड्यूटी करके बस कर्वी आ रही थी और किसी काम से रामनगर के उतने पर यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने अरुना का आज मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे पीएम कराया है। अरूना का म०प्र० के सतना मे इलाज चल रहा था जिसको परिजन सोमवार को घर ले आए थे।