कर्वी: झांसी मिर्जापुर मुख्य सड़क पर लालापुर के पास कार की टक्कर से ऑटो सवार मामा की मौत, भांजी घायल, पुलिस ने कराया शव का पीएम
झांसी मिर्जापुर मु० सड़क में रैपुरा के लालापुर के पास बीते सोमवार की शाम लगभग 4:30 बजे कार की टक्कर ऑटो सवार 20 वर्षीय बृज किशोर नि०ओड़की माफी की मौत हो गई। और भांजी उसकी पुष्पा नि०कर्वी घायल हो गई। दोनों ऑटो से बोड़ीपोखरी से कर्वी जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय मे PM कराया है।