ढाका: कुंडवा चैनपुर पुलिस ने मेला ड्यूटी के दौरान संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया
पूर्वी चंपारण के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर चौक पर मेला ड्यूटी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अभिरक्षा में लिया। युवक की पहचान गवांद्री गांव निवासी गुलाब आलम (18 वर्ष), पिता मोहम्मद अफरोज आलम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 128 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।