मारवाड़ जंक्शन: बिठौड़ा कला गांव में शराब के नशे में धुत युवक ने पत्नी के साथ की मारपीट, गंभीर हालत में पाली किया गया रेफर
बिठौड़ा कला गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, मारपीट में टमु देवी विवाहिता गंभीर घायल हो गई, परिजन द्वारा राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन लाया गया जहां चिकित्सकों नेघायल विवाहिता को रेफर किया, घायल महिला के पिता द्वारा पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया ,सूचना से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी।