शाहबाद: जंगलिया मोहल्ले में जल निगम और पालिका प्रशासन की लापरवाही से जल भराव की स्थिति, दुर्घटना का भय बना हुआ है
जंगलिया मोहल्ले में पिछले तीन दिनों से पाइप लीकेज होने की वजह से बड़ा गड्ढा हो गया है और उस गड्ढे से भयंकर रूप से पानी निकल रहा है जिससे आसपास के इलाके के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटना का भय बना हुआ है।