Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

🚨 पलक्कड़-कोझिकोड नेशनल हाईवे पर हादसा 🛵⚠️ चलते स्कूटर का एक्सीलेटर केबल जाम होने से वाहन अनियंत्रित हो गया और दुर्घटना हो गई। अचानक हुए हादसे से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सावधानी रखें… वाहन चलाने से पहले उसकी जांच जरूर करें। 🛑 #Palakkad #Kozhikode #NationalHighway #RoadAccident #KeralaNews दुर्घटना समाचार

Bhilwara, Bhilwara | Aug 6, 2026

MORE NEWS

🚨 पलक्कड़-कोझिकोड नेशनल हाईवे पर हादसा 🛵⚠️

चलते स्कूटर का एक्सीलेटर केबल जाम होने से वाहन अनियंत्रित हो गया और दुर्घटना हो गई। अचानक हुए हादसे से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

सावधानी रखें… वाहन चलाने से पहले उसकी जांच जरूर करें। 🛑

#Palakkad #Kozhikode #NationalHighway #RoadAccident #KeralaNews दुर्घटना समाचार

🚨 पलक्कड़-कोझिकोड नेशनल हाईवे पर हादसा 🛵⚠️ चलते स्कूटर का एक्सीलेटर केबल जाम होने से वाहन अनियंत्रित हो गया और दुर्घटना हो गई। अचानक हुए हादसे से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सावधानी रखें… वाहन चलाने से पहले उसकी जांच जरूर करें। 🛑 #Palakkad #Kozhikode #NationalHighway #RoadAccident #KeralaNews दुर्घटना समाचार

Bhilwara, Bhilwara | Aug 6, 2026

🚨 अवैध बजरी पर बड़ा एक्शन!

भीलवाड़ा के बिगोद थाना पुलिस ने देवलिया गांव के पास घेराबंदी कर 7 बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं। कार्रवाई एसपी सागर राणा को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई।

अब इलाके में एक सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है—क्या कार्रवाई सिर्फ छोटे वाहनों तक ही सीमित रहेगी, या बड़े खिलाड़ियों पर भी शिकंजा कसेगा?

आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए। 👇

#Bhilwara #Bigod #Rajasthan #IllegalMining #Bajri PoliceAction SPSagarRana BreakingNews HarPalBharat RajasthanNews CrimeNews ViralNews

🚨 अवैध बजरी पर बड़ा एक्शन! भीलवाड़ा के बिगोद थाना पुलिस ने देवलिया गांव के पास घेराबंदी कर 7 बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं। कार्रवाई एसपी सागर राणा को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई। अब इलाके में एक सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है—क्या कार्रवाई सिर्फ छोटे वाहनों तक ही सीमित रहेगी, या बड़े खिलाड़ियों पर भी शिकंजा कसेगा? आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए। 👇 #Bhilwara #Bigod #Rajasthan #IllegalMining #Bajri PoliceAction SPSagarRana BreakingNews HarPalBharat RajasthanNews CrimeNews ViralNews

Bhilwara, Bhilwara | Aug 6, 2026

🚨 भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज से बड़ी अपडेट
स्टाइपेंड की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्राचार्या के आश्वासन पर अपनी हड़ताल 10 दिनों के लिए स्थगित कर दी है।
डॉक्टरों का कहना है कि पिछले 5–6 महीनों से स्टाइपेंड लंबित है और कई रेजिडेंट्स को अब भी पूरा भुगतान नहीं मिला है।
⚠️ BARD की चेतावनी: यदि 10 दिनों में शेष स्टाइपेंड जारी नहीं हुआ, तो 17 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल फिर से शुरू की जाएगी।
#Bhilwara #MedicalCollege #ResidentDoctors #BARD #Stipend Rajasthan BreakingNews HarPalBharat Healthcare DoctorsProtest

🚨 भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज से बड़ी अपडेट स्टाइपेंड की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्राचार्या के आश्वासन पर अपनी हड़ताल 10 दिनों के लिए स्थगित कर दी है। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले 5–6 महीनों से स्टाइपेंड लंबित है और कई रेजिडेंट्स को अब भी पूरा भुगतान नहीं मिला है। ⚠️ BARD की चेतावनी: यदि 10 दिनों में शेष स्टाइपेंड जारी नहीं हुआ, तो 17 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल फिर से शुरू की जाएगी। #Bhilwara #MedicalCollege #ResidentDoctors #BARD #Stipend Rajasthan BreakingNews HarPalBharat Healthcare DoctorsProtest

Bhilwara, Bhilwara | Aug 6, 2026

शाहपुरा में शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी में शैक्षणिक गुणवत्ता और खेल शिक्षा पर मंथन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-राठौड़ फार्म हाउस, शाहपुरा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कजोड़िया के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सत्रारंभ शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ/संगोष्ठी (सत्र 2026–27) में जिलेभर से आए शारीरिक शिक्षकों, संस्था प्रधानों एवं शिक्षा अधिकारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में नई शिक्षा नीति, शारीरिक शिक्षा को प्रभावी बनाने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शारीरिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शिक्षकों से नवाचार अपनाते हुए खेल एवं शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का संस्कार देने का आह्वान किया।
जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने सत्र 2026–27 की कार्ययोजना, विभागीय प्राथमिकताओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर प्रकाश डाला। एडीईओ जितेन्द्र, सीबीईओ सत्यनारायण कुमावत तथा विभागीय प्रतिनिधियों ने भी शारीरिक शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयी खेल गतिविधियों और विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य हेमराज खटीक (राउमावि रहड़), पूर्व प्रधान गोपाल गुर्जर, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी, जितेन्द्र पाराशर, महावीर सैनी, जगदीश बैरवा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, संस्था प्रधान एवं बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए तथा आगामी शैक्षणिक सत्र में खेल एवं शारीरिक शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। आयोजन को शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

शाहपुरा में शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी में शैक्षणिक गुणवत्ता और खेल शिक्षा पर मंथन शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राठौड़ फार्म हाउस, शाहपुरा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कजोड़िया के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सत्रारंभ शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ/संगोष्ठी (सत्र 2026–27) में जिलेभर से आए शारीरिक शिक्षकों, संस्था प्रधानों एवं शिक्षा अधिकारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में नई शिक्षा नीति, शारीरिक शिक्षा को प्रभावी बनाने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शारीरिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शिक्षकों से नवाचार अपनाते हुए खेल एवं शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का संस्कार देने का आह्वान किया। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने सत्र 2026–27 की कार्ययोजना, विभागीय प्राथमिकताओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर प्रकाश डाला। एडीईओ जितेन्द्र, सीबीईओ सत्यनारायण कुमावत तथा विभागीय प्रतिनिधियों ने भी शारीरिक शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयी खेल गतिविधियों और विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हेमराज खटीक (राउमावि रहड़), पूर्व प्रधान गोपाल गुर्जर, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी, जितेन्द्र पाराशर, महावीर सैनी, जगदीश बैरवा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, संस्था प्रधान एवं बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे। संगोष्ठी में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए तथा आगामी शैक्षणिक सत्र में खेल एवं शारीरिक शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। आयोजन को शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 6, 2026

तीज-त्योहार और संस्कार ही सनातन धर्म की वास्तविक पहचान : गजेन्द्र गोपाल शास्त्री
शिव महापुराण कथा में भारतीय संस्कृति, पर्व-त्योहार और पारिवारिक संस्कारों का महत्व बताया
शाहपुरा :सुभाष व्यास                                                            माहेश्वरी पंचायत भवन, सदर बाजार में चल रही नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के दौरान कथाव्यास पूज्य  गजेन्द्र गोपाल  शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, तीज-त्योहारों एवं पारिवारिक संस्कारों के महत्व से अवगत कराया।
शास्त्री ने कहा कि केवल जन्म से हिंदू होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवन में सनातन धर्म के संस्कार, आचरण और परंपराओं को अपनाना ही उसकी वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि यदि नई पीढ़ी तीज-त्योहार, संस्कार और धार्मिक परंपराओं से दूर होती गई तो हमारी सांस्कृतिक विरासत धीरे-धीरे कमजोर हो सकती है।
उन्होंने कहा कि दीपावली, होली, गणगौर, जन्मोत्सव, व्रत एवं विभिन्न धार्मिक पर्व केवल उत्सव नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक एकता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। पहले इन पर्वों को समाज सामूहिक रूप से श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाता था, जिससे आपसी संबंध मजबूत होते थे। उन्होंने इन परंपराओं को पुनः जीवंत करने का आह्वान किया।
कथाव्यास ने गणगौर, होली सहित विभिन्न सनातन पर्वों के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक पर्व के पीछे आध्यात्मिक संदेश और जीवनोपयोगी शिक्षा निहित है। जन्मोत्सव, विभिन्न संस्कार और धार्मिक अनुष्ठान भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर हैं, जिन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
कथा के दौरान भगवान के विभिन्न अवतारों एवं उनसे जुड़े व्रतों की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि परशुराम जयंती, वामन जयंती और नरसिंह जयंती सहित सनातन धर्म के प्रत्येक पर्व एवं व्रत के पीछे आध्यात्मिक दृष्टि और परंपरागत ज्ञान जुड़ा हुआ है। ऋषि-मुनियों ने तिथि, वार, नक्षत्र एवं ऋतु के अनुरूप व्रत और पर्वों की परंपराएं निर्धारित कीं, जो जीवन में अनुशासन, सकारात्मकता और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान के अवतार केवल धार्मिक कथाएं नहीं, बल्कि मानव जीवन के आदर्श हैं। उनसे धर्म, कर्तव्य, मर्यादा, साहस और सेवा की प्रेरणा मिलती है। सनातन धर्म का प्रत्येक पर्व एवं व्रत मनुष्य को प्रकृति, संस्कृति और ईश्वर से जोड़ने का माध्यम है।
कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और श्रद्धापूर्वक शिव महापुराण का श्रवण किया। श्रद्धालुओं ने धर्म, संस्कृति एवं सनातन संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

तीज-त्योहार और संस्कार ही सनातन धर्म की वास्तविक पहचान : गजेन्द्र गोपाल शास्त्री शिव महापुराण कथा में भारतीय संस्कृति, पर्व-त्योहार और पारिवारिक संस्कारों का महत्व बताया शाहपुरा :सुभाष व्यास माहेश्वरी पंचायत भवन, सदर बाजार में चल रही नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के दौरान कथाव्यास पूज्य गजेन्द्र गोपाल शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, तीज-त्योहारों एवं पारिवारिक संस्कारों के महत्व से अवगत कराया। शास्त्री ने कहा कि केवल जन्म से हिंदू होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवन में सनातन धर्म के संस्कार, आचरण और परंपराओं को अपनाना ही उसकी वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि यदि नई पीढ़ी तीज-त्योहार, संस्कार और धार्मिक परंपराओं से दूर होती गई तो हमारी सांस्कृतिक विरासत धीरे-धीरे कमजोर हो सकती है। उन्होंने कहा कि दीपावली, होली, गणगौर, जन्मोत्सव, व्रत एवं विभिन्न धार्मिक पर्व केवल उत्सव नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक एकता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। पहले इन पर्वों को समाज सामूहिक रूप से श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाता था, जिससे आपसी संबंध मजबूत होते थे। उन्होंने इन परंपराओं को पुनः जीवंत करने का आह्वान किया। कथाव्यास ने गणगौर, होली सहित विभिन्न सनातन पर्वों के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक पर्व के पीछे आध्यात्मिक संदेश और जीवनोपयोगी शिक्षा निहित है। जन्मोत्सव, विभिन्न संस्कार और धार्मिक अनुष्ठान भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर हैं, जिन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। कथा के दौरान भगवान के विभिन्न अवतारों एवं उनसे जुड़े व्रतों की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि परशुराम जयंती, वामन जयंती और नरसिंह जयंती सहित सनातन धर्म के प्रत्येक पर्व एवं व्रत के पीछे आध्यात्मिक दृष्टि और परंपरागत ज्ञान जुड़ा हुआ है। ऋषि-मुनियों ने तिथि, वार, नक्षत्र एवं ऋतु के अनुरूप व्रत और पर्वों की परंपराएं निर्धारित कीं, जो जीवन में अनुशासन, सकारात्मकता और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के अवतार केवल धार्मिक कथाएं नहीं, बल्कि मानव जीवन के आदर्श हैं। उनसे धर्म, कर्तव्य, मर्यादा, साहस और सेवा की प्रेरणा मिलती है। सनातन धर्म का प्रत्येक पर्व एवं व्रत मनुष्य को प्रकृति, संस्कृति और ईश्वर से जोड़ने का माध्यम है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और श्रद्धापूर्वक शिव महापुराण का श्रवण किया। श्रद्धालुओं ने धर्म, संस्कृति एवं सनातन संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 6, 2026

🚨 पलक्कड़-कोझिकोड नेशनल हाईवे पर हादसा 🛵⚠️ चलते स्कूटर का एक्सीलेटर केबल जाम होने से वाहन अनियंत्रित हो गया और दुर्घटना हो गई। अचानक हुए हादसे से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सावधानी रखें… वाहन चलाने से पहले उसकी जांच जरूर करें। 🛑 #Palakkad #Kozhikode #NationalHighway #RoadAccident #KeralaNews दुर्घटना समाचार - Bhilwara News