हुज़ूर: भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक लॉज में एक किराना व्यापारी ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस
Huzur, Bhopal | Feb 2, 2024 भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक लॉज में ब्यावरा के एक किराना व्यापारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने एक व्यक्ति से परेशान होकर सुसाइड करने का जिक्र किया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।